पलामू: विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी खास गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता अमिता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे आसपास के लोगों में सनसनी का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, अमिता ने कथित तौर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था. स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों के कठिन प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. इस घटना के बाद से ही मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply