हरिहरगंज (पलामू )
पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुसरुआ मोड़ के समीप एनएच 98 फोरलेन सड़क पर बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात्रि करीब दस बजे की है। मृतक मकसूद आलम 50 वर्ष बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव का निवासी था। जो चपरवार मोड़ के पास टायर की दुकान चलाता था। इस संबंध में थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि मृतक दुकान बंद करके बाइक से औरंगाबाद अपने घर जा रहा था । तभी बोलेरो वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया । बाद में मेदिनीनगर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वाहन को जब्त कर लिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर घटना के बाद से परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है ।

