मेदिनीनगर (पलामू)
आज समाहरणालय सभागार में आयोजित जन समाधान दिवस के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को ¡मिला, जिसने प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवता की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत कर दी।
कार्यक्रम के बीच उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को सूचना मिली कि मेदिनी!नगर की रहने वाली एक दिव्यांग महिला, शीला कुमारी, उनसे मिलने आ रही हैं, लेकिन दोनों पैरों से असमर्थ होने के कारण समाहरणालय की सीढ़ियाँ चढ़ पाने में असहाय हैं।यह सुनते ही उपायुक्त श्री शेखावत ने बिना एक पल गंवाए जन समाधान कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया और स्वयं नीचे सीढ़ियों तक जाकर उस महिला से मुलाकात की।सीढ़ियों पर बैठकर उन्होंने पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्या सुनी और तुरंत संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए आश्वस्त किया— “आपको अब दोबारा यहां आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, आपका कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा।”
मेदिनीनगर (पलामू)

