हरिहरगंज (पलामू ):
पिपरा थाना प्रभारी बिमल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को अवैध महुआ शराब चुलाई के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया । इस दौरान पिपरा थाना क्षेत्र के बनाही में दो जगहों तथा बनकटवा गांव समीप पहाड़ी के तलहटी में चल रहे अवैध महुआ शराब के तीन भट्टीयों को ध्वस्त किया गया। थाना प्रभारी बिमल कुमार ने बताया कि छापेमारी में करीब 6 क्विंटल जावा महुआ, 50 लीटर निर्मित शराब को नष्ट किया गया । इस दौरान 6 ड्राम सहित शराब बनाने के कई उपकरण को भी नष्ट किया गया । साथ ही बताया कि अवैध महुआ शराब निर्माण में संलिप्त फरार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा । अभियान में आइआरबी पुलिस के कई जवान शामिल थे । वहीं गुप्त सूचना के आधार पर बूढ़रोंधा गांव स्थित खेत में बने मकान में छापेमारी कर फ्रीजर में अवैध रूप से रखें 36 बोतल किंगफिशर बियर 650 एमएल, 8 केन बियर 500 एमएल, 4 आरएस 375 एमएल अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद किया गया।

