पेयजलापूर्ति को लेकर सेकंड फेज के कार्य में जुटे ठेकेदारों की मनमानी से मोहल्लेवासी परेशान

मेदिनीनगर (पलामू)

मेदिनीनगर में पेयजलापूर्ति को लेकर सेकंड फेज का पाइपलाईन बिछाना अब हर मोहल्ला एवं मोहल्ले वासियों के लिए सर दर्द बन गया है। कार्य प्रणाली में ठेकेदारों की मनमानी एवं रास्ते को अवरूद्ध कर छोड़ देना एवं पूर्व से बिछी घरेलू पेयजलापूर्ति पाइपलाइन को काट देना उनकी नियति बन गई है। सड़कों पर काटी गई पाईप लाइन से पेय जलापूर्ति का पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे आवागमन बाधित है। आलम यह है कि कई घरों में टूटे पाइपलाईन से घरों में पानी प्रवेश कर जा रहा है। मोहल्ले वासियों द्वारा संबंधित विभाग को फोन करने पर जल्द कार्रवाई की बात तो अधिकारी करते हैं, लेकिन एक महीना होने को है। शहर के कई क्षेत्रों में अमूमन यही स्थिति बनी हुई है। इसका जीता जागता सबूत चैनपुर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर वार्ड नंबर 34 गुरहा में जहां नई पाइप लाइन का काम किया जा रहा था। उसी क्रम में पुराने पाइपलाईन जो मुहल्लों वासियों का घर का कनेक्शन था उसे काट दिया गया। और काट कर उसे छोड़ दिया गया । हालत यह उत्पन्न हो गया है कि रोड पर पानी बह रहा है । सड़कों पर पानी जमा हुआ है लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है इसलिए कि सड़कों पर कीचड़ भी जमा है।
इस बीच मोहल्ले वासियों द्वारा वेंडर को बार – बार कहने पर भी नहीं बनवाया जा रहा है। अलबत्ता जिसका घर का कनेक्शन तोडा गया है चिल्लाती गर्मी में पानी को लेकर मुमताज है। उसके घर में यही नल का पानी उपयोग होता है । संबंधित विभाग के द्वारा इस पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। ठेकेदारों के मनमानी से लोगों में आक्रोश है। मोहल्ले वासियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या पर यथाशीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे माननीय मुख्यमंत्री को आवेदन भेज कर कार्रवाई की मांग करेंगें ।

Leave a Reply