मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू जिले को नया पुलिस अधीक्षक (SP) मिल गया है। कपिल चौधरी के एसपी पद पर नियुक्त होने से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके पदभार संभालने पर जिले भर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
लोगों का मानना है कि कपिल चौधरी के नेतृत्व में पलामू में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा अपराध पर अंकुश लगेगा। उनके अनुभव और कार्यशैली से जिले में पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

