हरिहरगंज (पलामू)
शहरी क्षेत्र अंतर्गत अररुआ खुर्द मेन रोड स्थित मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्कूल रूआर कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी तथा बीपीएम शशिकांत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि विद्यालय में नामांकित बच्चों को आधारभूत ज्ञान होना आवश्यक है। वहीं विद्यारंभ उत्सव के माध्यम से आंगनबाड़ी से विद्यालय में प्रवेश करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया है। बीडीओ ने कहा कि कुछ मामलों में प्रखंड का प्रदर्शन प्रशंसनीय है। परंतु अभी शत प्रतिशत उपस्थिती के साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल करना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, निबंध प्रतियोगिता , नाटक मंचन जैसे कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम शशिकांत कुमार ने किया। इस अवसर पर बीआरपी अनुज मिश्रा, सीआरपी ओमप्रकाश मिश्रा, अजित मिश्रा, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, अमरजीत कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, अद्रेश कुमार यादव, आनंद मोहन सिंह, अरविंद गुप्ता, सुरेश सिंह, सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

