पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार

हरिहरगंज ( पलामू )

हरिहरगंज थाना पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई सोमवार को थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती कूलहिया पंचायत के कोठिला गांव स्थित अवैध शराब कारोबार मामले के अभियुक्त अजय कुमार यादव पिता देवनंदन यादव के घर पर सहायक अवर निरीक्षक रमेश कुमार रवि के नेतृत्व में की गई । इस संबंध में एएसआई रमेश कुमार रवि ने बताया कि उक्त अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है। इसके मद्देनजर न्यायालय के निर्देश पर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मोहल्ले में डुगडुगी बजवाकर इश्तेहार चस्पाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियुक्त समय पर न्यायालय में हाजिर नहीं होता है तो उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply