नगर पंचायत हरिहरगंज की पहली बैठक संपन्न, 37 करोड़ से अधिक की कार्ययोजना का प्रस्ताव पारित

हरिहरगंज ( पलामू )

हरिहरगंज नगर पंचायत की पहली बैठक शनिवार को नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने किया । इसमें नगर के विकास, नागरिक सुविधाओं और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 का 15वें वित्त आयोग का राशि निर्गत करने हेतु राज्य सरकार से अनुरोध करने , गर्मी को देखते हुए चापाकल मरम्मती, सैरात बंदोबस्ती, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर हेतु विभाग से स्वीकृत दो युनिट का क्रियान्वयन, संस्कार भवन का जिर्णोद्धार व कान्फ्रेंस हॉल बनाने, नगर क्षेत्र में सरकारी भवन जो किसी के अधीन नहीं है उसे संबंधित विभाग से पत्राचार कर हस्तांतरण करने हेतु विचार -विमर्श किया गया। वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष में 37 करोड़ रूपए से अधिक की कार्ययोजना का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि नगर प्रबंधक नजिबुलाह अंसारी सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव जेई नीरज गुप्ता, कूलदीप कुमार, सुबोध कुमार वार्ड पार्षद बृजनंदन साव,अमरजीत कुमार, रामजी पासवान, रिंकू देवी, हसीना खातुन, सूरज देवी, त्रिपुरारी राम, कृष्ण कुमार,अनुराधा कुमारी, पवन कुमार, अवधेश मेहता, श्वेता देवी, पिंकी कुमारी, पुष्पा देवी, आस्मीन प्रवीण के अलावे सीएलटीसी संजय राणा सामुदायिक संगठनकर्ता विचित्रा कुमारी सहित कई नगर कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply