बरवाडीह (लातेहार)
चार अप्रैल 2026 को लातेहार जिला स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “रन फोर लातेहार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 06:00 बजे से 07:00 बजे तक जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर किया जाएगा। इस संबंध में बरवाडीह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज के द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 30 मार्च 2026 को उपायुक्त, लातेहार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला स्थापना दिवस के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया था। इसी के तहत “रन फोर लातेहार” कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम के तहत दो प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं। पहला, पलामू किला मुख्य गेट (पंचायत भवन, बेतला के समीप) से आराध्या रिसॉर्ट तक तथा दूसरा, केचकी चेकनाका से केचकी संगम तक रहेगा।प्रशासन ने सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और जिला स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाएं।

