मेलघाट में सम्मानित हुए पलामू का आयुष

मेदिनीनगर (पलामू)

देश के चर्चित टाइगर रिजर्व में से एक
महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व में पलामू के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर सह मीडिया इन्फ्लुएनसर आयुष सिंह को सम्मानित किया गया। मेलाघाट में एक कार्यक्रम के तहत 27 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया गया था, जिसमे आयुष भी शामिल थे। इस अभियान का उद्देश्य मेलघाट की जैव विविधता, प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयुष ने बताया कि मेलघाट के घने जंगलों, वन्यजीवों और शांत वातावरण को करीब से अनुभव किया। साथ ही, उन्हें जंगल सफारी और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त हुई। आयुष ने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि ऐसे अभियान न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि लोगों को प्रकृति के करीब लाकर संरक्षण के प्रति जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने इंफ्लुएंसर्स को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply