अपहरण करने की कोशिश एवं मारपीट के मामले में 8 अरोपी गिरफ्तार , हथियार बरामद

मेदिनीनगर (पलामू)

30 मार्च को मेदिनीनगर शहर के भट्ठी मुहल्ला के पास आंनद कुमार रवि का अपहरण करने की कोशिश करने व मारपीट कर घायल करने में आरोप में संलिप्त अपराधी सदाम हुसैन ,छोटू चंद्रवंशी, सुरज चंद्रवंशी, रितेश चंद्रवंशी ,वशिम अहमद,वशीम अकरम,रौशन चंद्रवंशी, किशु गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आपको बता दे कि पूर्व में सभी गिरफ्तार अपराधी नमिता हत्याकांड में जेल जा चुके है और इन सभी पर आर्म्स एक्ट , हत्या रंगदारी मामले में कई प्राथमिकी भी दर्ज है जेल से बाहर आने के बाद फिर से सभी ने अपहरण जैसी घटना को अंजाम दिया । पुलिस ने सभी गिरफ्तार अपराधियो के पास से एक देशी पिस्टल,दो मैगजीन,एक देशी कट्टा,तेरह जिंदा गोली व मोबाइल फोन बरामद किया है एसपी रिष्मा रमेशन के आदेश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने संयुक्त करवाई में सभी अपराधियो को गिरफ्तार किया है । एसपी रिष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी है ।

Leave a Reply