वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद कुमार तुलस्यान “नवल बाबू” का आकस्मिक निधन

मेदिनीनगर (पलामू)

प्रख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ व्यवसायी प्रमोद कुमार तुलस्यान “नवल बाबू” का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से न केवल डाल्टनगंज, बल्कि पूरे झारखंड में शोक की लहर है। वे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रेड क्रॉस सहित कई सामाजिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। श्री मारवाड़ी सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय के अध्यक्ष एवं पलामू जिला व्यवसायी संघ के संरक्षक के रूप में वे अंत तक सक्रिय थे।
उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏

Leave a Reply