तेज रफ्तार कार व बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, रेफर

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 98 पर कटैया मोड़ के समीप सोमवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । मिली जानकारी के अनुसार बैलेनो कार की चपेट में आने से पल्सर बाइक सवार विजय कुमार (पिता राजबली मेहता), निवासी पिपरौरा, जिला औरंगाबाद (बिहार) बुरी तरह जख्मी हो गया । हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरिहरगंज पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया । इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बैलेनो कार (संख्या जेएच 01सीजे 3206) को जब्त कर लिया । इस संबंध में थाना के एएसआइ रमेश कुमार रवि ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है । पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है ।

Leave a Reply