हरिहरगंज ( पलामू )
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह के समीप मेदिनीनगर -औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक पिकअप के पलट जाने से उस पर सवार सात लोग घायल हो गये। घायलों में सीमावर्ती बिहार के औरंगाबाद जिले के देव निवासी देवंती देवी पति देवमन गौड़ (55) धिरज गौड़ (60) तथा गुड्डू कुमार की 12 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी आदि का नाम शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पिकअप पर सवार होकर छतरपुर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक पिकअप असंतुलित होकर पलट गया। आनन -फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० गोपाल प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवंती देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

