लातेहार- रामनवमी पर्व पर विधायक ने सड़क और उप स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

बेतला बरवाडी (लातेहार )

रामनवमी महाअष्टमी के शुभ अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखी। इस क्रम में उन्होंने केचकी पंचायत में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इसके बाद पंचायत के लालीमाटी टोला में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विधायक ने मंगरा पंचायत में स्टेशन रोड पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और विकास कार्यों के शुरू होने पर खुशी जाहिर की।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि आज के समय में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के तीन महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से स्थानीय लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर पंचायत तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है। सड़क निर्माण से जहां आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्वास्थ्य केंद्र से लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी,बीडीओ रेशमा रेखा मिंज सीओ लवकेश सिंह, एसडीपीओ भरत राम थाना प्रभारी अनुराग कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा हेसामुल अंसारी मुखिया बुद्धेश्वर सिंह, मनोज मांझी सईद अंसारी, दीपू तिवारी, अनिल सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, युवा नेता विजय बहादुर सिंह समसूल अंसारी अनवर अंसारी ऐनामूल अंसारी दिलावर अंसारी इल्तज़ा अंसारी समीम अंसारी सलीम अंसारी फिरोज अंसारी लालू यादव शशी सिंह जानू कुमार पिंटू प्रसाद जयप्रकाश रजक सुदेश्वर पासवान के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
शिलान्यास कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट किया कि लोग अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें इन योजनाओं से काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply