हरिहरगंज- रामनवमी की पूर्व संध्या पर निकला बाइक जुलूस

महावीरी झंडे के साथ जय श्री राम का नारा लगाते सैंकडों युवा हुए शामिल

हरिहरगंज (पलामू)

शहरी क्षेत्र में रामनवमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बाइक जुलूस निकाला गया। इसका आयोजन रामनवमी पूजा समिति के द्वारा किया गया था। जुलूस में सैंकड़ों की संख्या में युवा अपने हाथों में महावीरी झंडा लेकर शामिल हुए। वहीं युवाओं द्वारा जय श्री राम, हरि बोल, भारत माता की जय आदि लगाए जा रहे नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। चाक चौबंद सुरक्षा के बीच यह जुलूस महावीर मंदिर से शुरू होकर मुख्य सड़क , अररूआ मोड़, मेन बाजार , महाराजगंज, सतगांवा, सियरभुंका , पिपरघाट आदि स्थानों का भ्रमण किया ‌। बाद में पुनः महावीर स्थान पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। जहां राम भक्तों ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया । जुलूस को देखते हुए हर चौक चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे । जबकि बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी,सीओ मनीष कुमार सिन्हा,पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार व अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ जुलूस की निगरानी में तैनात रहे। जुलूस को सफल बनाने में रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बल्लू बलराम , सचिव सोनू जायसवाल, भोला गुप्ता, गंगा जायसवाल, प्रेम गौरव,सन्नी गुप्ता,चंदन जायसवाल ,दिलीप स्वर्णकार, रामजी सिंह, करण राजवीर, बीनू जायसवाल, उत्कर्ष जायसवाल,रविन्द्र पासवान,राजेश शौंडिक, अजय सिंह, सीताराम चौधरी, अमित कुमार, सौरभ कुमार, प्रकाश कुमार,मनोज कुमार, पवन कुमार, संजीव कुमार, सीताराम, गौरव कुमार,शिवम कुमार, बिट्टू कुमार गुप्ता, विकास कुमार सहित आस पास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों रामभक्तों ने अहम भूमिका निभाई ।

Leave a Reply