बरवाडीह (लातेहार)
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेतला नेशनल पार्क के नजदीक नईहर होटल परिसर में “पाइन ट्री रिज़ॉर्ट” का विधिवत शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस नए रिज़ॉर्ट के खुलने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।रिज़ॉर्ट के संचालक अभिषेक तिवारी और मंटू कुमार ने बताया कि यहां केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसमें उत्तर भारतीय के साथ-साथ साउथ इंडियन व्यंजन भी पर्यटकों को उपलब्ध होंगे। नाश्ते में आलू पराठा, पनीर पराठा, डोसा, इडली, पुरी-भाजी जैसे विकल्प हैं, वहीं मुख्य भोजन में मिक्स वेज, पनीर मसाला, कढ़ाई पनीर, दाल तड़का जैसे स्वादिष्ट पकवान परोसे जाएंगे।“पाइन ट्री रिज़ॉर्ट” में पर्यटकों के ठहरने के लिए एसी और नॉन-एसी कमरों की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही पार्किंग, हरियाली से भरपूर शांत वातावरण और साफ-सुथरा परिसर लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। यहां कॉफी शॉप, रेस्टोरेंट और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहतर माहौल भी तैयार किया गया है। रिज़ॉर्ट प्रबंधन के अनुसार, यहां शादी, सगाई, जन्मदिन, कॉर्पोरेट मीटिंग और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए हॉल एवं कमरे की विशेष व्यवस्था की गई है। सप्ताहांत की सैर पर आने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहा है।बेतला आने वाले पर्यटक यहां ठहरकर जंगल सफारी और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी ले सकेंगे। रिज़ॉर्ट प्रबंधन ने बताया कि बुकिंग के लिए पर्यटक दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।नव खुले “पाइन ट्री रिज़ॉर्ट” ने पर्यटकों के स्वागत के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं और यह स्थान जल्द ही क्षेत्र में एक प्रमुख आकर्षण बनने की ओर अग्रसर है।

