मनिका में छठ व्रत,विधायक की पत्नी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

मनिका (बरवाडीह)

मनिका विधानसभा क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर विधायक श्री रामचंद्र सिंह की पत्नी श्रीमती इंदू देवी ने विधि-विधान के साथ छठ व्रत का अनुष्ठान किया। नहाय-खाय के बाद सोमवार को खड़ना के अवसर पर वह अपने मंगरा स्थित आवास से कोयल नदी के छठ घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से मनिका विधानसभा क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए छठी मैया से प्रार्थना की। उन्होंने इस कठिन व्रत के माध्यम से समाज में सांप्रदायिक सौहार्द,एकता और विकास का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उनके पुत्र विजय बहादुर सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।
वहीं, विजय बहादुर सिंह और विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ने बताया कि शाम को खड़ना प्रसाद के लिए मंगरा स्थित आवास पर आम लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply