लातेहार
पलामू जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक कौशल किशोर आज लातेहार पहुंचे। उन्होंने आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर एसपी कार्यालय के सभागार में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।
बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीआईजी ने सभी अधिकारियों को रामनवमी पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। उन्होंने जुलूस मार्गों की नियमित निगरानी, संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के बाद उन्होंने एसपी कुमार गौरव के साथ जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण का जायजा लिया
और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

