हरिहरगंज (पलामू)
शहरी क्षेत्र अंतर्गत सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार के देर शाम नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी ने भागवत कथा मंच का फीता काट कर उद्घाटन किया। इससे पहले कृष्ण राधा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भागवत कथा का आयोजन रामनवमी के अवसर पर सनातन एकता संघ के द्वारा किया गया है। बाद में कथावाचक कृष्णानंद महाराज के द्वारा कथा प्रारंभ की गई। कार्यक्रम का संचालन राबर्ट गुप्ता ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी जानू चौधरी आयोजन कमिटी के अध्यक्ष विशाल कुमार, हरिद्वार प्रसाद, पंकज पासवान, वार्ड पार्षद बृजनंदन उर्फ बाबू साव, प्रियांशु जायसवाल, दारा सिंह, मनोज मेहता,बंटी गुप्ता, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

