श्री रामनवमी पर्व सरहुल व ईद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

बारियातू (लातेहार)

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर: थाना प्रभारी

आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बारियातू अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। जबकि बैठक का संचालन थाना प्रभारी
रंजन पासवान ने किया। बैठक में
तीनों त्योहारों के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।चर्चा में ईद, सरहुल व रामनवमी पूजा को लेकर मुस्लिम समुदाय, आदिवासी समुदाय व पूजा समिति के सदस्यों से विशेष जानकारी भी ली गई। वहीं बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने
कहा कि बारियातू प्रखंड मे सभी त्योहार आपस मे लोग मिलजुल कर आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का इतिहास रहा है।सभी धर्म के लोग एक दूसरे धर्म का सम्मान करते हैं। यही आपसी भाईचारा को लेकर एक पहचान बना हुआ है।मै सभी धर्मो के लोगों से आने वाले तीनो त्योहार को आपस मे मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का अपील किया । साथ ही उन्होंने कहा कि ईद, सरहुल और रामनवमी लगातार आने वाले पर्व हैं, जिन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए।त्यौहार खुशी को कहते है इस लिए हम सभी को एक साथ यह अवसर मिला है कि तीन त्यौहार एक साथ मनाने का अवसर मिला है। जो हम सभी के लिए हर्ष कि बात है। थाना प्रभारी रंजन
पासवान ने कहा कि त्योहार के दौरान जो रामनवमी पूजा समिति जिस रूठ से आना जाना करते हैं वह अपने ही रुठ से समय अनुसार आना-जाना करेंगे।रुठ मे किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही जूलुस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान कोई विवाद होने पर संबंधित पूजा समिति के लोग जवाबदेह होंगें।उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी भी तरह की परेशानी हो, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी.उनहोन आगे कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाना प्रभारी ने
दुर्घटनाओं से बचाव के लिए अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने नाबालिग बच्चों को बाइक न दें। इसके अलावा, शराब सेवन से दूर रहने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क है और त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है।
बैठक में बालूमाथ पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह,राज किशोर प्रसाद, जितेंद्र कुमार,छोटू पांडा, द्वारिका नाथ पांडेय,मुखिया राजीव भगत, सुरेश उरांव, केदार गंझू, समाजसेवी, फुलचंद गंझू, अरविंद कुमार, सकेंदर राम, गौतम सिंह, मोहम्मद मुमताज,मो शफीक, कुलदीप राम, धीरज राना, राजेंद्र उरांव, लाल आशीष नाथ शहदेव, प्रमोद यादव, तुला गंझू, सरना समिति के धानेश्वर उरांव , फुलचंद गंझू, नंदू उरांव,अर्जुन उरांव,बिरेन्द्र पासवान, अरविंद प्रजापति,सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply