देनदाहा डेम जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

बरवाडीह (लातेहार)

बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केचकी पंचायत के देनदाहा डेम के जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य को बंद करा दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उनका कहना है कि बिना इंजीनियर की मौजूदगी के ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में डेम को नुकसान होने की आशंका है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का सूचना बोर्ड स्थल पर नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, अवधि और अन्य जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है।ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्य की जांच करें और नियमों के अनुसार ही निर्माण कार्य कराया जाए।

Leave a Reply