सशक्त समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम ,रूपा बाखला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न थाना व पंचायत सचिवालय में थाना प्रभारी व मुखिया के अध्यक्षता में पारा लीगल वोलेंटियर के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।। इस मौके पर महिलाओं को अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई।मौके पर मेदिनीनगर महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला ने कहा की सशक्त समाज के निर्माण मे महिलाओं की भूमिका अहम हैं।महिलाएं अपने को कमजोर न समझे।कानून उनके साथ है। उन्होंने कहा कि हमें हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।उन्होंने दहेज प्रताड़ना, डायन बिसाही,महिला हिंसा,नशा उन्मूलन के खिलाफ महिलाओं को आगे आने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। आज के युवा वर्ग नशे की लत में पड़कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं।नशा स्वास्थ्य के साथ साथ मन मस्तिष्क को भी प्रभावित करता हैं।महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र में ग्रुप बनाकर नशा के खिलाफ लोगो को अधिक से अधिक जागरूक करे।उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति पलामू बनाने के लिए हमसभी को संकल्प लेने की जरूरत है । वहीं विभिन्न स्थानों में भी महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह रोकथाम, नशा उन्मूलन, महिला हिंसा रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पारा लीगल वालंटियर के द्वारा डालसा द्वारा प्रदत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। व हैंड बिल व पंपलेट का वितरण किया गया। साथ ही कहा गया कि किसी भी तरह की समस्या हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन दे सकते हैं। महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। पीएलवी के द्वारा महिला घरेलू हिंसा पर भी चर्चा किए गए। साथ ही 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई ।इस मौके पर पीएलवी मुखिया विभिन्न स्वयंसेवी संस्था से जुड़े लोग पुलिस कर्मी महिला स्वयं सहायता से जुड़े महिलाओ ने भी अपने अपने बिचार रखे।मौके पर पीएलवी इंदु भगत,सुखारी महेंद्र नाथ सिंह, प्रमोद शुक्ल, उर्मिला देवी,मुकेश मुंडा,विनय प्रसाद, चन्द्रदेव प्रजापति ,शैलेंद्र कुमार पांडेय, सुमन्त कुमार मेहता,सतीश कुमार वैध, विकास कुमार, शैलेंद्र कुमार तिवारी रविन्द्र कुमार सिंह, शैलेश कुमार पासवान,विकास कुमार,बसंती कुमारी,समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply