डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी मनोज सिंह के द्वारा नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों के लिए अभिनन्दन समारोह का आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू)

शहर के सुमाती होटल में मेदिनीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी मनोज सिंह के द्वारा नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों के लिए अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी कर रही नीरा देवी के साथ कूल 33 वार्ड पार्षदों ने मनोज सिंह को अपना समर्थन दिया । इस अवसर पर सभी वार्ड पार्षदों ने डिप्टी मेयर के दावेदारी कर रहे है मनोज सिंह को समर्थन देते हुए उनको माला पहनाकर व बुके देकर बधाई व शुभकामनाएं दी वही मौके पर मनोज सिंह ने सभी वार्ड के वार्ड पार्षदों को समानित किया और सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही मनोज सिंह ने गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह, वार्ड पार्षद नीरा देवी व राजू तिर्की को भी आभार व धन्यवाद प्रकट किया। मनोज सिंह पहुँचे तमाम मीडियाकर्मियों को समानित करते हुए कहा कि डिप्टी मेयर बनने के बाद वे नगर निगम क्षेत्र के विकास में एक अहम भूमिका निभाएंगे पूर्व में तो बहुत कम समय के लिए नगरपालिका का उपाध्यक्ष बने थे लेकिन इस बार उनके पास बहुत समय है वे शहर की स्वच्छता व सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान देंगे साथ उनकी पहली प्राथमिकता पानी की समस्या जिसे वे दूर करने के काम करेंगे और निगम की जनता को उनके सारी समस्याओं से निजात दिलाने का काम करेंगे ।

उपस्थित वार्ड पार्षद

वार्ड 1- मंजू देवी

वार्ड 2- सुनील राम

वार्ड 3 – राहुल कुमार

वार्ड 4- बिंदिया देवी

वार्ड 5-नीरा देवी- (निर्विरोध)

वार्ड 6- आशना पाण्डेय

वार्ड 7 – रीता शुक्ला

वार्ड 8 – पुष्पा देवी

वार्ड 9 – सोनू कुमार

वार्ड 10- रौशन मेहता

वार्ड 11- कविता देवी

वार्ड 12 – अनूप सिंह

वार्ड 13 – धीरेंद्र पांडेय

वार्ड 14 – संजू सिंह

वार्ड 15 – अमित कुमार सिंह (मिनी सिंह)

वार्ड 17- नामिता कुमारी

वार्ड 19 – नवीन प्रसाद

वार्ड 20 – ममता कुमारी

वार्ड-21 साहेब सिंह

वार्ड 22 – नीतू सिंह

वार्ड 23- मनोज सिंह- (निर्विरोध)

24 वार्ड – रौशन कुमार नाग

वार्ड 25 – मनीषा कुमारी

वार्ड-26 – अख्तरी बेगम

वार्ड 27 – कमर याष्मीन

वार्ड 28 – सैफुल्लाह खान

वार्ड 29 – नवीन गुप्ता (लाल बाबू) (निर्विरोध)

वार्ड 30- रवि पासवान

वार्ड 31 – मुमताज बानो

वार्ड 32- अनीश खातून

वार्ड 33 – सोनी कुमारी

वार्ड 34-अर्चना देवी

वार्ड 35 – दीपिका कुमारी-

वार्ड 16 – शिरीन पुष्पलता – प्रतिनीधी रविशंकर गुप्ता

Leave a Reply