पांकी (पलामू)
पलामू जिले के पांकी क्षेत्र में शनिवार को पेट्रोल-डीजल पंपों पर अचानक भारी भीड़ देखी गई। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी होने की अफवाह फैलने के बाद लोग बड़ी संख्या में तेल लेने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे। अफवाह के कारण कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतार लग गई और जल्द तेल लेने की होड़ में कुछ स्थानों पर मारामारी जैसी स्थिति बन गई। हालांकि स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ लगाने से बचें।

