नगरपालिका चुनाव 2026:मतगणना के पूर्व संध्या पर काउंटिंग हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना कर्मियों को किया ब्रीफ

मेदिनीनगर (पलामू)

27 फरवरी को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है।तैयारियों के क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस,पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की मौजूदगी में काउंटिंग हॉल में मतगणना कर्मियों को कॉउंटिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर ब्रीफिंग दिया गया।इस दौरान स्ट्रांग रूम से पोल्ड बैलेट बॉक्स को कॉउंटिंग रूम तक लाने,मतों की गिनती एवं गिनती के पश्चात होने वाले कार्यों,विभिन्न प्रपत्रों का बेहतर संधारण को लेकर सभी को ब्रीफ किया गया।डीसी ने प्रपत्र 19 को भरने में विशेष ध्यान देने की बात कही।डीसी ने कहा कि इसके पूर्व आप सभी को कॉउंटिंग को लेकर ट्रेनिंग दिया गया है,ट्रेनिंग में बतायीं गयीं बातों का पालन करें।कॉउंटिंग में कोई कंफ्यूजन रहने की स्थिति में अपने निर्वाची पदाधिकारी से संपर्क करें।इसके पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज स्थित व्रज गृह व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान ब्रैकेडिंग,पंडाल व अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम,काउंटिंग हॉल तक जाने वाले रास्ते,मीडिया सेंटर,मेडिकल सेंटर,खाने का स्टॉल व मतगणना कक्ष के कमरों की विभिन्न सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर से जारी प्रवेश पत्र के माध्यम से ही मतगणना केंद्र पर प्रवेश कराया जायेगा।मतगणना केंद्र में तैनात मजिस्ट्रेट व्यक्ति की पहचान पत्र की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही उसे एंट्री करायेंगे।तीन स्तर पर जांच होने के पश्चात ही कोई व्यक्ति मतदान केंद्र में प्रवेशकर सकेगा।मतगणना से जुड़े कर्मियों सहायकों व पर्यवेक्षकों को 27 फरवरी की सुबह 6 बजे से रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।ज्ञातव्य है कि पलामू जिला अंतर्गत कुल 5 नगर निकाय क्षेत्र की मतगणना हेतु 79 टेबल बनाये गये हैं।इस अवसर पर विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी, काउंटिंग सुपरवाइजर,दंडाधिकारी,पर्यवेक्षक समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply