हरिहरगंज ( पलामू)
महाशिवरात्रि के अवसर पर
रविवार की रात शहर में धूमधाम से गाजे बाजे ढोल ताशा के साथ देवों के देव महादेव की भव्य आकर्षक बारात निकाली गई । इसमें नाचते-गाते श्रद्धालुओं का जत्था के साथ वर स्वरूप भगवान शिव की प्रतिमा बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। बिहार के पीपरा बगाही से भगवान शिव का बारात चलकर हरिहरगंज शहर होते हुए निकटवर्ती महाराजगंज ठाकुरबाड़ी पहुंची । जहां शिव भक्त श्रद्धालुओं ने बारातियों को फूल-माला के साथ स्वागत किया। वहीं रात्रि में पूरे विधि विधान तथा रस्मोरिवाज के साथ शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। इससे पहले हरिहरगंज शहर में कई सामाजिक संगठनों ने स्टॉल लगाकर शिव बारातियों के स्वागत में खीर, मिष्ठान्न आदि का वितरण किया। वहीं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान शिव बारात की सुरक्षा में तत्पर रहे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल थे।

