हरिहरगंज में हैप्पी हेल्थ फिजियोथैरेपी क्लीनिक का भव्य उद्घाटन

हरिहरगंज (पलामू )

पुरानी बस स्टैंड स्थित राम लखन मार्केट में रविवार को हैप्पी हेल्थ फिजियोथैरेपी क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में हरिहरगंज हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा ने फीता काटकर क्लीनिक का शुभारंभ किया। क्लीनिक के संचालक प्रिंस कुमार ने बताया कि हैप्पी हेल्थ फिजियोथैरेपी क्लीनिक में आधुनिक मशीनों और नवीन तकनीकों के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जाएगा। यहां जोड़ों का दर्द, सूजन, गठिया, कमर, पीठ, घुटने एवं कंधों का दर्द, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं, लकवा तथा माइग्रेन जैसी बीमारियों का सफलतापूर्वक उपचार किया जाता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जरूरतमंद मरीजों के लिए होम विजिट की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे घर बैठे उपचार संभव हो सके। उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा, प्रवीण कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुमार, शिक्षक कुमार रोहित, विजय कुमार वर्मा, राजू कुमार वर्मा, छोटू कुमार, पवन कुमार, मुन्ना कुमार, सनोज कुमार साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply