जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके में थाना से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बुधवार सुबह एक भयावह घटना हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने फल कारोबारी कन्हैया यादव पर कई राउंड फायर किए। गोली लगने के बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया यादव को तीन या अधिक गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग अफरा-तफरी में इधर-उधर भाग गए। हमलावर मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों का पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी है।

