हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती कूलहिया पंचायत अंतर्गत ग्राम शिकारपुर लोहड़िया के पहाड़ी एवं जंगली इलाके में संचालित अवैध शराब भट्ठी में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध महुआ और शराब बरामद किया। छापेमारी के दौरान लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ, 150 लीटर निर्मित अवैध शराब तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्यार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में अभियान चलाया गया। पुलिस को देखते ही शराब धंधे में संलिप्त लोग जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। मौके पर बरामद सभी जावा महुआ, निर्मित शराब एवं उपकरणों को नियमानुसार मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

