हरिहरगंज (पलामू)
नगर पंचायत हरिहरगंज में नाम निर्देशन के तीसरे दिन भी शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वार्ड नंबर 12 के लिए वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थी पूजा कुमारी ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया । उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा के समक्ष पर्चा दाखिल किया । वहीं अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 1 से 8 तक कुल 9 तथा 9 से 16 के पार्षद पद के लिए 13 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई । इस बीच नामांकन प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर उम्मीदवारों में नाराजगी भी देखने को मिली । उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी से शीघ्र मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग की है।

