वीर परिवार सहायता योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू)

झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के निर्देश पर पलामू जिले के सदर, चैनपुर व नीलाम्बर पीताम्बर प्रखंड में वीर परिवार सहायता योजना 2025 के अंतर्गत व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम व विशेष घर-घर संपर्क अभियान आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों उनके परिवारों को सरकार द्वारा उपलब्ध विधिक सहायता, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हैं।इस मौके पर पीएलबी बलवंत सिंह ने कहा कि वीर परिवार सहायता योजना 2025 पूर्व सैनिक और उनके परिवारों को सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं की जानकारी देना है। इस मौके पर डालसा की ओर से लोगों के बीच हैंडबिल, पंपलेट आदि का वितरण किया गया। व डालसा से प्रदत सुबिधा के बारे में जानकारी दी गई ।लोगों ने बताया कि फ्रंट ऑफिस के पास ही वीर परिवार सहायता योजना का एक कार्यालय है जहां भी लोग आकर किसी भी तरह के विधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर उमेश कुमार उपाध्याय, सनत कुमार चटर्जी, अभिमन्यु कुमार पासवान पीएलबी के द्वारा प्रखंडो में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

Leave a Reply