ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
परेड में प्लाटून 12, संत जेवियर स्कूल,बारालोटा को मिला प्रथम पुरुस्कार
मेदिनीनगर (पलामू)
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पलामू प्रमंडल का मुख्य समारोह पुलिस लाईन स्टेडियम में आयोजित किया गया।इस अवसर पर राज्य के वित्त, वाणिज्यकर,योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के माननीय मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।इस अवसर पर पलामू प्रमंडल के उपायुक्त,नगर आयुक्त,उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,विभिन्न पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन के पश्चात आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।वहीं समाज कल्याण विभाग की झांकी को द्वितीय और मेदिनीनगर नगर निगम की झांकी को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।इसके अलावा परेड में संत जेवियर अकेडमी,बारालोटा को प्रथम,आईआरबी-10 की महिला प्लाटून को द्वितीय एवं झारखंड सहायक पुलिस बल (पुरुष)को तृतीय पुरस्कार दिया गया।पुलिस विभाग द्वारा निकाली गयी झांकी में शहीद भगत सिंह,सुखदेव और राज गुरु को कैसे अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी की सजा दी गयी दिखाया गया।वहीं ग्रामीण विकास पलामू की ओर से अबुआ आवास और रोजगार की गारंटी एवं मजदूरी का अधिकार ग्रामीणों का सपना,पक्का घर हो अपना से जुड़ी झांकी प्रस्तुत की गयी।स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ मुक्त झारखंड,स्वस्थ झारखंड एवं सुखी झारखंड के थीम पर झांकी प्रस्तुत की गयी।समाज कल्याण कार्यालय की ओर से बाल विवाह व महिला उत्पीड़न,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से संबंधित झांकियां प्रस्तुत की गयी।इसी तरह मेदिनीनगर नगर निगम के झांकी में डॉग बाईट कंट्रोल प्रोग्राम,इनडोर स्टेडियम नवनिर्माण,वेंडर मार्केट नवनिर्माण एवं डोर टू डोर कचरा प्रबंधन के कार्यों के विषय को प्रदर्शित किया गया।वहीं कृषि विभाग के झांकियों में समेकित कृषि प्रणाली सह कृषक पाठशाला के बारे में दिखाया गया।शिक्षा विभाग की झांकी में निपुण भारत,मेरा विद्यालय निपुण,मैं भी निपुण विषयक पर झांकी निकाली गयी।वहीं परिवहन विभाग की झांकी में सड़क सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर लोगों को जागरूक करने की दिशा में आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी।इसी तरह उत्पाद विभाग द्वारा नशा के दुष्प्रभाव के संबंध में आवश्यक जानकारी झांकी के माध्यम से दर्शायी गयी।वहीं खनन विभाग द्वारा खनिज का विकास पलामू का विकास,इसके माध्यम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय लोगों में रोजगार सृजन से संबंधित झांकी निकाली गयी।
इसके अलावे बेहतर परेड का प्रबंधन के लिए परिचारी प्रवर को एवं आकर्षक बैंड के लिये बी.सी.सी मिशन स्कूल की बच्चियों को भी सम्मानित किया गया।आज के इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सतबरवा एवं बी.सी.सी मिशन स्कूल की बच्चियों के तरफ से देश भक्ति गानों पर सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत की गयी।

