राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डालसा की ओर से दिलाई गई मतदाता शपथ

मेदिनीनगर (पलामू)

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के निर्देश पर जिले के सदर प्रखंड के सुवा के विभिन्न गावो व नौडीहा थाना हुसैनाबाद के बिभिन्न गावो में पारा लीगल वोलेंटियर बसंती कुमारी के द्वारा ग्रामीणों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीणों ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ ली कि वे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही यह शपथ लिया गया कि धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में प्रक्रियानुसार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मौके पर पीएलवी सिन्की कुमारी,सोनी देवी,के अलावे आंगनबाड़ी सेविका वार्ड सदस्य,ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply