हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा समारोह की धूम रही । सभी सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। इसके अलावे विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पूजा पंडाल बना कर विद्यादायिनी की आराधना की गई। हरिहरगंज मेन बाजार में सेवा बाल मंडली द्वारा निर्मित पूजा पंडाल में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं संध्या में आयोजित महाआरती में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, एसआई संतोष कुमार, कुमार सौरभ सहित कई लोग शामिल हुए। इससे पहले समिति द्वारा आगंतुको को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष शुभम जायसवाल, सचिव सागर जायसवाल, कोषाध्यक्ष अरुण पासवान, व्यवस्थापक जीत भारती सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उधर शनिवार को अधिकांश शिक्षण संस्थाओं तथा पूजा समितियों द्वारा गाजे -बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर स्थानीय नदी घाटों पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

