लिटल ब्राइट प्री स्कूल का

मेदिनीनगर (पलामू)

रविवार को निगम की प्रथम मेयर अरुणा शंकर ने
कांदु मोहल्ला स्थित लिटल ब्राइट प्री स्कूल का उदघाटन किया। दीप प्रज्ज्वलित कर स्कूल का उदघाटन करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल मुहल्ले में भी अच्छी स्कूल खुल रही है जो शिक्षा के लिए शुभ संकेत है। पहले बधाई करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी और अब पढ़ाई करने की सुविधा घर के पास मौजूद है। लोगो को चाहिए कि इसका लाभ उठाकर बच्चों का भविष्य निखारा जाए। विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी कोमल कुमार अंकू ने कहा कि विद्यालय का खोलना सभी के लिए अच्छी बात है। स्कूल के निदेशक राजीव रंजन गुप्ता ने कहा कि यहां स्कूल खोलने के मकसद ही यही है कि आस पास के स्थानीय बच्चों को सुलभ और सही शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के संचालक सह प्राचार्य अनुराग कुमार ने किया। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, चेंबर के सदस्य प्रदीप कुमार बाबुल, सोनू श्रीवास्तव, सुशील सिंह, रोहित पांडे, कुमार आयुष, कारण पांडेय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply