विशेष घटक योजना के तहत आयोजित 25 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विश्रामपुर (पलामू)

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा विशेष घटक योजना के तहत मुरमा कला में आयोजित 25 दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया.इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को लाह व चूड़ी निर्माण के बारे में प्रशिक्षित किया गया.अंतिम दिन प्रशिक्षण शिविर में शामिल प्रशिक्षणार्थियों के बीच कीट व प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.कीट व प्रमाण पत्र का वितरण जिला पार्षद विजय रविदास,जिला उद्यमी समन्वयक चंद्रकांत पाण्डेय व प्रखण्ड उद्यमी समन्वयक राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया.विजय रविदास ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अब स्वालंबन की राह पर आगे बढ़ें,स्थानीय स्तर पर उन्हें हर संभव मदद किया जायेगा.मौके पर कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply