रांची (झारखंड)
झारखंड़ वासियों को ठंड से जल्द ही राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है. वहीं 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होगा.
मेदिनीनगर अधिकतम 26.2
न्यूनतम 4.7 डिग्री के बीच
रांची अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच
खूंटी का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस
कांके का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस
हालांकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है. फिलहाल अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. शुक्रवार को चाईबासा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि खूंटी में सबसे कम न्यूनतंम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं कांके का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा.

