पिकअप व बाइक की टक्कर में दो गंभीर, रेफर

हरिहरगंज ( पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सेमरवार गांव के समीप एनएच 98 फोरलेन सड़क पर गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी सौरभ यादव (25) तथा मनहु गांव निवासी काजल कुमारी (20) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पिकअप वाहन सड़क पार कर रहा था । तभी हरिहरगंज की ओर से तेज रफ्तार में एक बाइक छतरपुर की ओर जा रही थी । अचानक सामने पिकअप आ जाने से बाइक चालक संतुलन खो बैठा और पिकअप से जा टकराया । टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया । वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply