मेदिनीनगर (पलामू)
शहर के बीएन कॉलेज के मैदान में वरिष्ठ नागरिक मंच के तत्वाधान में मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची प्रथम डिप्टी मेयर मंगल सिंह की पत्नी मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह । वही मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने सैकड़ों बच्चों के बीच पतंग का वितरण किया वही पतंगबाजी में विजयी चयनित बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया साथ ही नगर निगम की जनता को मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी मौके पर प्रथम डिप्टी मेयर मंगल सिंह वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्य समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

