हरिहरगंज ( पलामू )
हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कौवाखोह टोल प्लाजा के नजदीक एनएच 98 फोरलेन सड़क पर सोमवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल हो गया। घायल की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा कारा गांव निवासी 40 वर्षीय मुन्ना प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह बाइक से ढाब स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। तभी एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी । इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में चोटें आईं हैं। इलाज के लिए उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में वह इलाजरत है ।
