छेंचा पंचायत के डिलरो के खिलाफ होगी कार्रवाई, समय से नही बाटते राशन : एमओ

बरवाडीह (लातेहार)

बरवाडीह प्रखंड के छेंचा पंचायत में तीन जनवितरण प्रणाली की दुकान है जिसमे अधिकांश राशन कार्डधारियों को दिसंबर 2025 का राशन नहीं मिला है।इस मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित तिवारी ने इन डिलरो पर कार्यवाई करने करने की तैयारी में है।
उन्हों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन कार्ड धारियों को दिया है। उन्हों ने बताया कि छेंचा पंचायत के तीनो जन वितरण प्रणाली दुकान के डीलर के द्वारा दिसंबर माह का राशन अधिकांश कार्डधारियों को वितरण नहीं किए जाने की शिकायतें मिली थी। यह मामला अत्यंत गंभीर है, क्योंकि लाभुकों को समय पर राशन नहीं मिलना सरकारी व्यवस्था की बड़ी चूक मानी जाती है। उन्होंने कहां कि शिकायत को संज्ञान में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच में यदि डीलर की लापरवाही पाई जाएगी तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्हों कहा कि छेंचा पंचायत के होरिलोंग में डीलर निजाम खान, चपरी मे डीलर नागेश्वर राम और महिला कल्याण सहायता समूह की डीलर मेरियम है जो इन डिलरो के प्रति शिकायते मिली है उन्हों ने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में गरीब कार्डधारियों के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद क्षेत्र के कार्डधारियों में खुशी है कहा कि जल्द ही उन्हें उनके हक का राशन मिलेगा

Leave a Reply