संत मरियम स्कूल में पीरियॉडिक टेस्ट–2 का परिणाम घोषित

मेदिनीनगर (पलामू)

संत मरियम स्कूल में पीरियॉडिक टेस्ट–2 का परिणाम परिणाम की घोषणा की गई।
विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अंक प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनकी मेहनत और लगन की सराहना की।

चेयरमैन श्री देव ने आगामी वार्षिक परीक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी विशेष आग्रह किया कि वे वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए समय निकालें, उन्हें सकारात्मक वातावरण प्रदान करें और एकाग्र मन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि छात्र, शिक्षक एवं अभिभावकों के सहयोग से आने वाली वार्षिक परीक्षा में भी संत मरियम स्कूल के विद्यार्थी उत्कृष्ट सफलता अर्जित करेंगे।

Leave a Reply