बकाए मजदूरी को लेकर मजदूरों ने वनरक्षी को तीन घंटे बनाया बंधक, एक वर्ष पूर्व हुई थी झाड़ियों की साफ-सफाई

बरवाडीह (लातेहार)

बकाए मजदूरी भुगतान और विभाग के टाल-मटोल के रवैए से परेशान मजदूरों ने बेतला रेंज कार्यालय परिसर में वनरक्षी गुलशन सुरीन को तीन घंटे बंधक बनाया।
वहीं बाद मे मौजूद वनकर्मियों के काफी समझाने तथा एक सप्ताह के अंदर मजदूरी-भुगतान कराने के आश्वासन पर मजदूरों ने छोड़ा।
मजदूर गिरेंद्र सिंह, सुदय सिंह, रामनाथ सिंह, बलराम सिंह, लव सिंह, दिनेश सिंह, सुनील सिंह, पच्चु सिंह, हरेंद्र सिंह, देवधनी सिंह, सुरेंद्र यादव, भोलाशंकर यादव समेत दर्जनों महिला मजदूरों ने बताया कि सभी ने वर्ष 2024 के दिसंबर और जनवरी- फरवरी माह 2025 में लगातार तीन माह तक वनरक्षी गुलशन सुरीन और तत्कालीन वनपाल रामकुमार के कहने पर पलामू किला बीट में झाड़ियों की साफ-सफाई की है। मजदूरों ने कहा कि मजदूरी
भुगतान एक वर्ष बाद भी अबतक नहीं किया गया है। वहीं पैसे के अभाव में मजदूरों को कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मजदूरी भुगतान के लिए विभाग द्वारा बार-बार टाल- मटोल का रवैया अपनाकर मजदूरों परेशान करना बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है।इधर मामले में वनरक्षी गुलशन ने कहा कि राशि आवंटन के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रतिवेदन भेज दिया गया है, पर आवंटन के अभाव में मजदूरों का मजदूरी भुगतान लंबित है।

Leave a Reply