हरिहरगंज (पलामू)
स्वास्थ्य चिकित्सा ,शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन परिसर में प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ । इसका उद्घाटन बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी सीओ मनीष सिन्हा सीएचसी प्रभारी डाo गोपाल प्रसाद प्रखंड प्रमुख कमला देवी,जिप सदस्य मंजू देवी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेले में आभा कार्ड , आयुष्मान कार्ड,परिवार नियोजन परामर्श एनसीडी (गैर-संक्रामक रोग) जांच , टीकाकरण ,टीबी मलेरिया, कुष्ठ रोग,नेत्र रोग , शुगर जांच , दंत चिकित्सा सेवा सहित विभिन्न प्रकार के 975 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा दी गई। इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के हित में स्वास्थ्य मेले को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसका लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित किया । स्वास्थ्य मेले के सफल संचालन में चिकित्सक, एएनएम,बीटीटी , सहिया सहित स्वास्थ्यकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर डाo अरविंद दास, डाo प्रमोद कुमार वर्मा ,डाo असदुल्ला फैज,डाo सुनील,डाo अनीश ,बीपीएम दीपक कुमार, लेखापाल सुनील कुमार, राजेश राम,अनिल पासवान ,अभिजीत कुमार, प्रदीप कुमार, जसवंत कुमार,संतन मिश्रा , मुरारी मिश्रा, निर्मला शर्मा, जयंती कुमार, शांति कुमारी,राजेश कुमार, महबूब आलम, इस्लाम अंसारी, दिनेश पाल ,चंदन कुमार बबलू कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

