शिक्षा से ही सामाजिक बदलाव संभव : अभिमन्यु सिंह

सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख की मनायी गयी जयंती

बिश्रामपुर (पलामू) :

बिश्रामपुर नगर परिषद के झगरूआ गांव में शुक्रवार को माता सावित्री बाई फुले व भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी.इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह शामिल हुये.कार्यक्रम की शुरुआत से पहले महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया.वहीं कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तथा माता सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.मुख्य अतिथि अभिमन्यु सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही सामाजिक बदलाव लाया जा सकता है.सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख ने उस दौर में शिक्षा की अलख जगायी थी,जब बहुजन समाज की बेटियों को पढ़ने से रोका जाता था.दोनों महान महिलाओं का संघर्ष आज भी समाज के लिये प्रेरणास्रोत है.उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने और युवाओं-छात्रों को संगठित होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान बहुजन एकता,शिक्षा व सामाजिक समानता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया.मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Leave a Reply