विकाश चौबे बने भाजपा के बिश्रामपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष

बिश्रामपुर (पलामू)

भाजपा ने विकाश चौबे को बिश्रामपुर का ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है.विकाश चौबे वरिष्ठ भाजपा नेता स्व.टिकैत चौबे के भतीजे हैं.इनका पूरा परिवार स्थापना काल से ही भाजपा से जुड़ा रहा है.खुद विकाश चौबे भाजपा कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं.श्री चौबे ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है,उसकी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा.इधर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनने पर श्री चौबे को कई लोगों ने बधाई दी है.बधाई देने वालों में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम,पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी,वरीय भाजपा नेता शिवबंश मिश्रा,पूर्व प्रमुख संतोष चौबे,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,पूर्व जिला पार्षद मनोज सिंह,विनय चौबे,बबन राम,उपेंद्र तिवारी,पार्षद दिनेश शुक्ला, आलोक शुक्ला,पवन शुक्ला,गोपाल सोनी सहित कई लोगों का नाम शामिल है.

Leave a Reply