मेदिनीनगर (पलामू)
गुरुवार को छतरपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना अंतर्गत ग्राम– हुटुगदाग टोला सूंगरी में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु छतरपुर थाना पुलिस द्वारा वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार दण्डाधिकारी की उपस्थिति में उक्त स्थल पर विधिवत छापामारी की गई। छापामारी के दौरान ग्राम हुटुगदाग टोला सूंगरी में लगभग 01 एकड़ क्षेत्रफल में लगी अफीम की फसल पाई गई। नियमानुसार पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए उक्त अफीम की खेती को मौके पर ही विनष्ट किया गया।
अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

