तीन सूत्री मांगों को लेकर भाजपा का विश्रामपुर नप कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना
फोटो कैप्शन :
विश्रामपुर (पलामू):
भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विश्रामपुर नगर परिषद कार्यालय के समक्ष तीन सूत्री मांगों के समर्थन में एकदिवसीय धरना दिया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान से प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद कार्यालय तक मार्च निकाला, जो बाद में धरना में तब्दील हो गया।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि संचालन पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी रहे।
धरना को संबोधित करते हुए डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि हेमंत सरकार नगर निकाय चुनाव कराना ही नहीं चाहती थी। न्यायालय के आदेश और केंद्र सरकार के दबाव में सरकार चुनाव कराने को विवश हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रमुख मांगों में राज्य सरकार द्वारा यथाशीघ्र नगर निकाय चुनाव कराना, चुनाव दलीय आधार पर कराना तथा बैलेट पेपर के स्थान पर ईवीएम से मतदान कराना शामिल है।
धरना समाप्ति के बाद भाजपा नेता–कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह को सौंपा।
धरना कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, डॉ. बीपी शुक्ला, राजन पांडेय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, शंभू शरण सिंह, सुशील ठाकुर, रघुवीर चंद्रवंशी, महेंद्र प्रसाद, राधेश्याम सिंह, शशि दीक्षित, रजनीश चंद्रवंशी, शिववंश मिश्रा, बैजनाथ सिंह, श्याम सिंह, राजा राम, मनीष कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य किरण देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण शर्मा, दिनेश शुक्ला, विजय कुमार रवि, सुनील कुमार चौधरी, संतोष राम, संजय ठाकुर, राजकुमार चौधरी, इदरीश हवारी, सत्यनारायण सोनी, शंकर चंद्रवंशी, धीरन तिवारी, अर्चना चौधरी, बबीता देवी, विकास चौबे, विमल चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply